फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्रों ने बनाई ऐसी वेबसाइट, जो फेसबुक को देगी टक्कर

Thu, 30 Jun 2016 05:05 AM IST
अनुपम सिंह/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
दो छात्रों ने बनाई सोशल साइट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ करने की मंशा हो तो सफलता मिलना तय है। कक्षा 12 व आठ में पढ़ने वाले शहर के दो छात्रों ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। किशोर उम्र के छात्रों ने एक सोशल साइट बनाकर फेसबुक को टक्कर देने की चुनौती दी है। उनका दावा है कि उनकी सोशल साइट कई मायनों में फेसबुक से भी बेहतर है।
विज्ञापन


जिला पंचायत में कर निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय के पुत्र तन्मय पांडेय कक्षा-आठ और देवरिया में सब रजिस्ट्रार गोरखनाथ त्रिपाठी के पुत्र अंकुर त्रिपाठी बारहवीं का छात्र है। दोनों एक ही मोहल्ले राप्तीनगर में रहते हैं। इनमें गहरी मित्रता भी है। फेसबुक पर अपना एकाउंट बनाने के बाद दोनों ने खुद की एक सोशल साइट बनाने की सोची।

इसके बाद दोनों इस काम में लग गए और पढ़ाई के साथ-साथ साइट बनाने में दिन-रात एक कर दिया। तन्मय और अंकुर ने बताया कि सोशल साइट बनाने के लिए फरवरी 2016 में उन्होंने काम शुरू किया। इस काम में करीब चार महीने का समय लगा और 21 जून को सोशल साइट आईप्रोफ्रेंड डॉट कॉम बनकर तैयार हुई। दोनों छात्रों के मुताबिक यह साइट फेसबुक से भी बेहतर है, क्योंकि साइट को काफी आकर्षक बनाया गया है, इसके लिए साइट पर फोटो रेटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


फेसबुक ने पेज दिया है, जबकि उनकी साइट पर ब्लॉग दिया गया है। लोगों को जोड़ने के लिए साइट पर प्रतिदिन एक सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न दिया जाता है। अगले दिन इस प्रश्न को बदल दिया जाता है। इस तरह से यह साइट फेसबुक से बिल्कुल अलग है। बताया कि साइट की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि इसके तैयार होने के हफ्ते भर के भीतर सौ सदस्य बन चुके हैं। साइट की कॉपीराइट करा ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें