पुलिस का कहना है कि भीड़ काफी आक्रामक थी, नियंत्रण करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया, जो अगले दिन स्थानीय लोगों को पड़ा मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
यह है पूरा मामला
भीड़ ने किया प्रदर्शन
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक नहर में किशोरी का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की जानकारी के अधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो लोगों ने उसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। उनकी मांग है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अधिकारी ने बताया कि भीड़ काफी आक्रामक थी, नियंत्रण करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना