आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम कस्बे में इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने लड़की के साथ दोस्ती को लेकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। निजी छात्रावास के एक कमरे में आरोपियों ने छात्र को रॉड व डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उसके शरीर को प्रेस से जला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान प्रवीण, प्रेम, स्वरूप और नीरज के रूप में हुई है। सभी की उम्र 22 से 28 के बीच की है।
भीमावरम पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पीड़ित छात्र बोइना अंकित घटना के बाद से दहशत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य डॉ. जगपति राजू ने कहा कि हमले के समय मौजूद चार आरोपी छात्रों और एक अन्य छात्र को निलंबित कर दिया गया है।