शर्मनाक: खाने का सामान चुराने पर बच्चों को नंगा कर जूते की माला पहनाई!
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र से शर्मसार करने वाली खबर आ रही है, यहां दो बच्चों को एक दुकान से खाने का सामान चुराकर खाने के आरोप में दुकानमालिक ने अपने बेटों के साथ मिलकर बच्चों को नंगा कर दिया। उनकी बालों से पकड़कर पिटाई की और गले में जूते की माला पहनाकर घुमाया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये मामला उल्हासनगर कस्बे के प्रेम नगर इलाके का है, जहां 8 और 9 साल के दो बच्चों पर दुकान दार का कहर बरपा। दोनों ने पड़ोस की दुकान से चकली(स्नैक) का पैकेट चुराकर खा लिया था। बच्चों की इस धृष्टता पर दुकानदार इतना गुस्सा हुआ कि उसने बच्चों के कपड़े उतारकर उन्हें जमकर पीटा।
यही नहीं, महमूद पठान नाम के आरोपी दुकानदार ने अपने दो बेटों को भी बुला लिया और बच्चों के बाल पकड़कर उनको घसीटते हुए जमकर पीटा। उनका गुस्सा यहीं नहीं थमा, तीनों ने दोनों बच्चों के गले में जूते की माला भी पहनाई।
Maha: Shopkeeper in Thane shaves heads of 2 boys, strips & parades them with garlands of slippers for allegedly stealing snack from his shop pic.twitter.com/ZLQjhylZGX
— ANI (@ANI_news) May 21, 2017
पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज
शर्मनाक: खाने का सामान चुराने पर बच्चों को नंगा कर जूते की माला पहनाई!
- फोटो : प्रतीतात्मक तस्वीर
पुलिस ने बच्चों के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। महमूद की उम्र 69 साल है, जबकि उसके दोनों बेटों इरफान और सलीम की उम्र क्रमश: 26 और 22 साल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 355(नाबालिग पर अत्याचार और बेईज्जती), धारा 500(मानहानि) और धारा 323(जानबूझकर चोट पहुंचाने) के साथ ही पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
We have arrested 2 accused under POCSO& other sections of IPC. Probe underway: Senior Insp Mohan Waghmare, Hill Line PS (Ulhasnagar, Thane) pic.twitter.com/9YHlEY3zgJ
— ANI (@ANI_news) May 21, 2017