गोवा का डाबेलिम एयरपोर्ट भारतीय नौसेना के हंसा बेस का हिस्सा है। विस्तारा की उड़ान यूके 881 बंगलूरू के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई। उड़ान वापस शाम के 4.55 बजे बंगलूरू पहुंची और 6.15 बजे गोवा पहुंची।
हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा रनवे पर एक कुत्ते को देखे जाने के बाद विस्तारा की एक उड़ान गोवा के डाबेलिम एयरपोर्ट पर उतरे बिना ही बंगलूरू वापस लौट गई। यह घटना सोमवार दोपहर की है। रनवे पर कुत्ते को देखे जाने के बाद पायलट को कुछ देर के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया। गोवा एयरपोर्ट के निदेशक धंमजय राव ने बताया कि ऐसी स्थिति में पायलट को वापस जाना उचित लगा।
विज्ञापन
गोवा एयरपोर्ट उतरे बिना वापस बंगलूरू लौटा विमान
गोवा का डाबेलिम एयरपोर्ट भारतीय नौसेना के हंसा बेस का हिस्सा है। विस्तारा की उड़ान यूके 881 बंगलूरू के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई। उड़ान वापस शाम के 04:55 बजे बंगलूरू पहुंची और 06:15 बजे गोवा पहुंची।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विस्तारा ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'बंगलूरू से गोवा जाने वाली उड़ान यूके 881 को गोवा एयरपोर्ट पर रनवे प्रतिबंध के कारण वापस बेंगलुरु की तरफ मोड़ दिया गया है। उड़ान के दोपहर के 03:05 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।'
विज्ञापन
दो घंटे बाद एक अन्य पोस्ट में विस्तारा ने एक और पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसबार लिखा, 'उड़ान यूके 881, जिसे बेंगलुरु की तरफ मोड़ दिया गया था, बेंगलुरु से 04:55 बजे प्रस्थान कर चुकी है और इसके 06:15 बजे गोवा पहुंचने की उम्मीद है।'
गोवा एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि कभी-कभी रनवे पर आवारा कुत्तों के घुसने की घटनाएं होती है, लेकिन इलाके को तुरंत साफ कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी जीवन की पहली ऐसी घटना है।