फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: सोनिया बोलीं- तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाना सपना; राहुल ने BRS को बताया 'बीजेपी रिश्तेदार समिति'

Sun, 17 Sep 2023 06:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दो दिवसीय बैठक ने एक स्पष्ट एजेंडा रखा गया कि 2024 में हमें क्या करना है। केंद्र में भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद वेणुगोपाल ने कहा कि हमें भाजपा को हटाना है। मेरा देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान हैं। अब आराम किए बिना, हमें जीतने के लिए लड़ना होगा।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उनका सपना है कि तेलंगाना में उनकी पार्टी की सरकार बने, जो सभी के लिए काम करेगी। उन्होंने हैदराबाद के निकट तुक्कूगुडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम छह गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। हम हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ‘महालक्ष्मी’ योजना की ‘गारंटी’ की घोषणा की। इसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेलंगाना की महिलाओं को ढाई-ढाई हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय मदद दी जाएगी। सोनिया गांधी ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की भी घोषणा की।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं लड़ रही, वह भाजपा और एआईएमआईएम के खिलाफ भी लड़ रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ ईडी और सीबीआई के मामले दर्ज नहीं होते, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को अपना मानते हैं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि BRS को हम बीजेपी रिश्तेदार समिति कहते हैं, पूरा-पूरा फायदा सीएम के परिवार को मिलता है। हमने तेलंगाना को राज्य का दर्जा केसीआर के फायदे के लिए नहीं दिया था। हमने तेलंगाना को राज्य का दर्जा तेलंगाना के किसानों, गरीबों, माताओं,मजदूरों के लिए दिया था। पिछले 9 सालों में किसानों, गरीबों, माताओं,मजदूरों, युवाओं, छोटे दुकानदारों को फायदा नहीं मिला।

इससे पहले हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दो दिवसीय बैठक ने एक स्पष्ट एजेंडा रखा गया कि 2024 में हमें क्या करना है। केंद्र में भाजपा की सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद वेणुगोपाल ने कहा कि हमें भाजपा को हटाना है। मेरा देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान हैं। अब आराम किए बिना, हमें जीतने के लिए लड़ना होगा।

पांचों राज्यों में कांग्रेस की होगी सरकार
वहीं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस बेहद आश्वस्त दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनावों के सवाल पर सांसद वेणुगोपाल ने कहा, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हम पांचों राज्यों में सरकार बना रहे हैं।

भाजपा को हराने की रणनीति तैयार
सीडब्ल्यूसी की बैठक पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कहना है, यह बैठक चुनाव को लेकर हुई थी। वहीं भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद भाजपा सरकार विफल रही है। भाजपा और अन्य पार्टियों को कैसे हराया जाए,इस पर हमने चर्चा की है और रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


साथ ही सचिन पायलट ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कांग्रेस की पांचों राज्यों में आगामी चुनाव में जीत की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें