फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के कई हिस्सों में तेज आंधी के बाद बारिश होने के आसार

Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में तेज आंधी के बीच भागते लोग - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
विज्ञापन
नम हवाओं के झोंके और लोकल हीटिंग के चलते पूर्वांचल में आंधी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिन में 75-78 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने पेड़, बिजली के खंभों समेत तमाम इंतजामों को हिला दिया। फिलहाल पुरवा के अलावा उत्तर-पश्चिम हवा के झोंके पूर्वांचल में चलते रहेंगे। बीएचयू के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वांचल के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


नम हवाओं के साथ लोकल हीटिंग के असर के चलते आसमान में बादल छा गए हैं। लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लोकल हीटिंग की वजह से भी बादलों के बरसने की उम्मीद लगाई जा रही है लेकिन वाराणसी में मेघ नहीं बरसेंगे। बीएचयू के मौसम विज्ञानी डॉ. राजीव भाटला के मुताबिक काशी में अभी आर्द्रता 76.29 प्रतिशत तक ही है। इससे बारिश के लायक माहौल नहीं बन सकेगा। वाराणसी में बारिश के लिए कम से कम 90 प्रतिशत तक आर्द्रता की जरूरत होगी। हालांकि आंधी के साथ हल्की बारिश इसी तरह वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान होने का अनुमान है।

बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंधी की रफ्तार 75 से 78 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वांचल में चक्रवाती हवा के झोंके किसी भी समय चल सकते हैं। आंधी और बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के चलते नहीं उतर सका केंद्रीय मंत्री का विमान

केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को किया सम्मानित - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
 शुक्रवार की सुबह पौने ग्यारह बजे आई जोरदार धूल भरी आंधी के चलते इंडिगो का विमान 6 ई 175 बाबतपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। धूल के चलते दृश्यता कम हो गई थी, लिहाजा विमान रनवे के करीब आकर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट हो गया। यह विमान मौसम साफ होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे यहां लौटा। इस विमान में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय सवार थे।

केंद्रीय मंत्रियों को शुक्रवार को यहां शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होना था लेकिन खराब मौसम के चलते विमान न उतर पाने से शुरुआती कार्यक्रमों में वे शामिल नहीं हो सके। भाजपा सूत्रों के अनुसार बंडारू दत्तात्रेय को सुबह बुनकरों के लिए बड़ा लालपुर में बन रहे ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण करना था मगर वे नहीं जा सके। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे उन्हें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में श्रमिक सम्मेलन में शामिल होना था लेकिन वहां भी नहीं जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें