फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Violence: अब मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा, मौके पर पुलिस मौजूद, हावड़ा समेत इन इलाकों में इंटरनेट पर प्रतिबंध

Sat, 11 Jun 2022 09:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी। ताजा घटनाक्रम हावड़ा के पंचला बाजार का है। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई। 
विज्ञापन
West Bengal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। उपद्रव हावड़ा के पंचला बाजार में हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई।

विज्ञापन


इसके बाद देर शाम मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने आगजनी की भी कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात काबू करने की कोशिशों में लगा है। इस बीच हावड़ा के बाद अब बेलडांगा, मुर्शिदाबाद में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यह आदेश 14 जून सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

 

हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के हिस्सों में और उसके आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी। इस बीच ममता सरकार ने हिंसा के बाद हावड़ा पुलिस कमिश्नर को हटा दिया है। IPS प्रवीण त्रिपाठी हावड़ा का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, IPS स्वाति भंगिया नई हावड़ा ग्रामीण एसपी होंगी।



 

भाजपा के गुनाहों की सजा आम आदमी क्यों भुगते?
वहीं हावड़ा हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के गुनाहों की सजा आम आदमी को क्यों भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं। दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

कल भी कई जगह पर हुई थी आगजनी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। इसके आलवा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। इस दौरान गाड़िया, ऐंबुलेंस, पुलिस वाहन, फायर टेंडर और ट्रक वगैरह ट्रैफिक में फंसे रहे। सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें