फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव: राजस्थान के बाद कर्नाटक में भी करौली जैसी घटना, श्री राम शोभा यात्रा के दौरान पथराव

Sat, 09 Apr 2022 01:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

शोभा यात्रा जब जहांगीर मोहल्ले पहुंची, तो कुछ लोगों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इससे शोभा यात्रा में शामिल लोग भड़क गए और इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कोलार में श्री राम शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का प्रयास हुआ। यहां शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। इसके बाद यहां तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मालूम हो कि, कुछ दिन पहले राजस्थान के करौली में भी इसी तरह की घटना घटी थी, जब हिंदू समुदाय के जुलूस पर पथराव किया गया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शोभा यात्रा जब मुलबागिलु कस्बे के जहांगीर मोहल्ले पहुंची, तो कुछ लोगों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इससे शोभा यात्रा में शामिल लोग भड़क गए। फिलहाल पुलिस ने यहां पर कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, स्थिति नियंत्रण में है। कोलार एसपी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पथराव किया था। हालांकि, इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इसके बाद कार्रवाई करते हुए चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

करौली में भी भड़की थी हिंसा 
राजस्थान के करौली में भी नवरात्र पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी। यहां जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया, वहीं लाठी-डंडो से उन पर हमला कर दिया था। इसमें 11 आम लोगों के साथ आठ पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें