फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: साथी की मौत के विरोध में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Sat, 19 Feb 2022 11:07 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

खान के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग शुक्रवार की रात हावड़ा के अमता स्थित उनके आवास में घुसे और उसे जबरन छत पर ले गए।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार शाम शहर के पार्क सर्कस इलाके में पुलिस के साथ उस समय जमकर मारपीट की जब उनके साथी की मौत के विरोध में उनकी रैली को पद्मपुकुर इलाके में एक बैरिकेड्स से आगे बढ़ने से रोक दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र नेता अनीश खान की मौत के विरोध में लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने न्यू टाउन में विश्वविद्यालय परिसर से एंटली तक मोमबत्ती की रोशनी में रैली निकाली।

विज्ञापन


खान के परिवार ने आरोप लगाया है कि कोलकाता: साथी की मौत के विरोध में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प  शुक्रवार की रात हावड़ा के अमता स्थित उनके आवास में घुसे और उसे जबरन छत पर ले गए ताकि नीचे धकेला जा सके। आंदोलनकारियों के एक वर्ग ने खान के लिए न्याय की मांग करते हुए पद्मपुकुर के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की जिसे बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि, इसे तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया। लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया, जिससे शाम को यातायात बाधित हो गया। आंदोलनकारी छात्रों में से एक आदिल खान ने अनीश खान की निर्दयता से हत्या के सभी लोगों की पहचान होने और उनके सलाखों के पीछे होने तक पद्मपुकुर के पास ही रहने की कसम खाई।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने कहा कि उसका कोई भी कर्मचारी घटना में शामिल नहीं था। मृतक छात्र नेता के दोस्तों ने दावा किया कि उसे व्यवस्था विरोधी आंदोलन बनाने की कोशिश के कारण मारा गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे मंगलवार को नबन्ना तक मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें