एसटीएफ के मुताबिक, डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र से समीर हुसैन शेख और निर्मलनगर से सद्दाम हुसैन को एटीएस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उन्हें प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों से नियमित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के अधिकारियों ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों के नियमित संपर्क में थे और चरमपंथी गतिविधियों में शामिल थे। इसके लिए एटीएस मुंबई की मदद ली गई। एसटीएफ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक, एटीएस मुंबई की मदद से डायमंड हार्बर पुलिस थाना क्षेत्र से समीर हुसैन शेख और निर्मलनगर से सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उन्हें चरमपंथी गतिविधियों और प्रतिबंधित जिहादी आतंकी संगठनों से नियमित संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
माओवादी भर्ती मामले में आरोपपत्र दाखिल
इस बीच एनआईए ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) में युवाओं की कथित भर्ती से जुड़े मामले में शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। चार्जशीट केरल की एक अदालत में पेश की गई। एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में केंद्रीय एजेंसी ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के निवासी कंभमपति चैतन्य उर्फ सूर्या और वलागुथा आंजयनेलु के रूप में हुई है।