फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: संक्रमण बढ़ा तो भविष्य में आ सकते हैं 'अगली पीढ़ी' के टीके, नए वैरिएंट्स पर भी होंगे कारगर

Sat, 03 Sep 2022 10:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Corona Vaccine: कोविड-19 टीकाकरण की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के चेयरपर्सन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, नए अपडेट टीकों में भविष्य में कोविड के नए वैरिएंट से बचने की क्षमता होनी चाहिए। कुछ लोग दो तरह के वायरस को एक साथ मिलाने या चार तरह के वायरस को एक साथ मिलाने की तैयारी में हैं, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके...
विज्ञापन
Corona Vaccine: Novavax vaccine - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो लहर बीत जाने के बाद भी इसके संक्रमण का खतरा बना हुआ है। दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी भी इस वायरस के खात्मे के लिए रिसर्च कर रहे हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बड़ी बात कही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं होने वाला है। फिलहाल वैज्ञानिक अब नए और अपडेट टीकों पर काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित किया जा सके।

नए वैरिएंट से बचने की क्षमता

हाल ही में इस बात के संकेत कोविड-19 टीकाकरण की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के चेयरपर्सन डॉ. एनके अरोड़ा ने भी दिए। डॉ. अरोड़ा के अनुसार, कोविड के अगली पीढ़ी के टीके की यह अवधारणा है कि इसमें हमें बार-बार खुराक नहीं देनी होती है। अगली पीढ़ी की वैक्सीन का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि अगर हम वैक्सीन देते हैं तो यह अब तक के वायरस से बचाव करेगा और साथ ही भविष्य में आने वाले वायरस से भी लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी।

विज्ञापन


डॉ. अरोड़ा के मुताबिक, अभी कोविड के नए अपडेट टीकों में कुछ समय लग सकता है। भारतीय फॉर्मा कंपनियों और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और आने वाले समय में इसके बारे में जानकारी मिलेगी। मैंने हमेशा कहा कि भारत पहले पूर्वाभास पर ध्यान देता है। हम इस तरह के टीके तैयार करने के लिए पूरी तरह से सावधानियों पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए वैश्विक प्रयासों की तुलना के बजाय भारत ने इस चुनौती को अधिक स्वीकार किया है। अगले कुछ महीने में हमें कोविड टीकों की अगली पीढ़ी के बारे में जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा, इस बात पर भी सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है कि कोरोना के नए अपडेट टीकों में भविष्य में कोविड के नए वैरिएंट से बचने की क्षमता होनी चाहिए। कुछ लोग इससे आगे बढ़कर स्ट्रैन स्पेसिफिक वैक्सीन बना रहे हैं। कुछ दो तरह के वायरस को एक साथ मिलाने या चार तरह के वायरस को एक साथ मिलाने की तैयारी में हैं, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।

लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,219 नए मामले मिले हैं, जबकि 9,651 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या 56,745 हो गई है। जबकि कोविड-19 का डेली पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी है। इससे पहले गुरुवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 7,946 मामले सामने आए थे। जबकि बुधवार को यह संख्या 7231 थी।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि एक्टिव मरीजों संख्या में लगातार कमी आ रही है। क्योंकि पिछले महीने कुल सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। देश में संक्रमितों की संख्या 4,44,36,339 से ज्यादा हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की तादाद 5,27,911 हो गई है।

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के खिलाफ दूसरे बूस्टर टीका को मंजूरी
रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोविड-19 के मूल वायरस और इसके खतरनाक स्वरूप ओमिक्रॉन के खिलाफ दूसरे बाइवैलेंट बूस्टर टीके को मंजूरी दे दी है। विसंयोजी टीका उस टीके को कहते हैं, जो वायरस के दो प्रकार या दो अलग-अलग एंटीजन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें