फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rahul Gandhi: कांग्रेस और 'INDIA' के लिए मास्टर स्ट्रोक से कम नहीं है राहुल की सजा पर रोक, विपक्ष होगा मजबूत

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 04 Aug 2023 04:52 PM IST

सार

Rahul Gandhi: अगर जल्द ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होती है, तो वे मणिपुर हिंसा पर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट इस बात को स्वीकार करते हैं कि इससे विपक्षी गठबंधन को नई ताकत मिलेगी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Agency (File Photo)


कांग्रेस पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत अहम है। इससे देश के हर हिस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि आम भारतीय भी अब निडरता से यह बात कह सकता है कि देश में अदालत है। वह किसी के दबाव में नहीं है। लोगों का न्याय पर विश्वास बढ़ेगा। राहुल गांधी अब 'इंडिया' को एक नई ताकत के साथ आगे लेकर जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेताओं का कहना है, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पद का मोह नहीं है। भाजपा की तरफ से यह प्रचारित किया जा रहा था कि 'इंडिया' के पास पीएम पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद अब काफी हद तक भाजपा को ऐसा कहने का मौका नहीं मिलेगा। ये अलग बात है कि राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि उन्हें विपक्षी एकता को मजबूत करना है। उन्हें पीएम पद का लालच नहीं है। राहुल गांधी की एक ही मकसद है, इंडिया की मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next