मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14-14 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। अप्रैल महीने से लेकर अब तक पेट्रोल 9.95 फीसदी और डीजल 13.3 फीसदी महंगा हो गया है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में तो पेट्रोल की कीमत 91.02 रुपये लीटर हो गई है, जबकि डीजल 72.97 रुपये लीटर है।
इन 12 राज्यों को हुआ है सबसे ज्यादा फायदा
पिछले 3 साल में वैट बढ़ाने का सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र को हुआ है। वैट से महाराष्ट्र की कमाई 3,389 करोड़ रुपये हुई है। इस मामले में दूसरे नंबर पर गुजरात है। गुजरात को वैट बढ़ाने से 2,842 करोड़ का फायदा हुआ है। वहीं, तमिलनाडु को 2,109 करोड़, उत्तर प्रदेश को 1,895 करोड़, राजस्थान को 1,686 करोड़, हरियाणा को 1,239 करोड़, मध्य प्रदेश को 1,131 करोड़, पंजाब को 837 करोड़, बिहार को 575 करोड़, छत्तीसगढ़ को 543 करोड़, झारखंड को 441 करोड़ और उत्तराखंड को 171 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।