यूपी ने 9.26 % ही खर्च किया
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से लड़ने के लिए यूपी को इस फंड में 2,690.07 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें से 939.94 करोड़ जारी हो चुके हैं लेकिन सरकार केवल 87.05 करोड़ यानी 9.26 प्रतिशत ही खर्च कर पाई। इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार 6.28 प्रतिशत, राजस्थान 4.80 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर 2.44 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश 9.94 प्रतिशत, महाराष्ट्र 0.32 असम 0.38 प्रतिशत पैसा ही खर्च कर पाए।