राहुल गांधी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अब भी राहुल के फैसले को गलत बता रहे हैं। तो कुछ उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।
गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने उनके इसक कदम की तारीफ की। उन्होंने कहा है, "ऐसा करने का साहस बहुत कम में होता है, जैसा आपने किया। आपके फैसले के प्रति गहरा सम्मान।"
सांसद अहमद पटेल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "राहुल गांधी हमेशा हमारे नेता रहेंगे। और हमें यकीन है कि वह कांग्रेस को मजबूती देते रहेंगे।"
वहीं कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "गांधी परिवार के बिना कांग्रेस एकजुट नहीं हो सकती, बिना कांग्रेस के एकजुट हुए देश को एकजुट नहीं किया जा सकता। गांधी परिवार इस पार्टी को मजबूत रखने, एकजुट करने और फिर से सत्ता में लाने के लिए एकमात्र ताकत है।"