17 सितंबर को विजय ने द्रविड़ आंदोलन के दिग्गज पेरियार ईवी रामासामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा वे डीएमके के संस्थापक सीएन अन्नादुरई की प्रशंसा करते हुए भी दिखे।
अभिनेता और तमिझागा वेत्री कजगम (टीवीके) अध्यक्ष दलपति विजय ने बताया कि उनकी पार्टी का पहला राज्य कॉन्फ्रेंस 27 अक्तूबर को विल्लुपुरम जिले में होने वाला है। इस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के चिह्न का अनावरण भी होगा। एक बयान जारी करते हुए विजय ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस विल्लुपुरम जिले के विक्रावंडी के पास वी सलाई गांव में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्य योजना के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
तमिल अभिनेता दलपति विजय ने फरवरी में अपनी पार्टी के गठन की घोषणा की थी और हाल ही में चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को पंजीकृत किया। 17 सितंबर को विजय ने द्रविड़ आंदोलन के दिग्गज पेरियार ईवी रामासामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा वे डीएमके के संस्थापक सीएन अन्नादुरई की प्रशंसा करते हुए भी दिखे।
अन्नादुरई की प्रशंसा करने के साथ पार्टी की टैगलाइन के तौर पर तमिल क्लासिक 'तिरुक्कुरल' के 'पिरप्पोक्कम' (समानता) को शामिल करना टीवीके की वैचारिक रोडमैप का संकेत देता है। बता दें कि पुरप्पोक्कम हमेशा से द्रमुक का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टीवीके से उम्मीद है कि वह खुद को द्रविड़ विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध करने के अलावा उन्हें लागू करने के लिए बेहतर स्थिति में होने का दावा कर सकता है।
विज्ञापन
खेल मंत्री और द्रमुख नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय को बधाई दी और कहा कि कोई भी पेरियर ईवीआर का अनुसरण किए बिना कोई भी तमिलनाडु में राजनीति नहीं कर सकता है।