फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election News 2022: पांचों राज्यों में 15 जनवरी तक रोड शो-पदयात्रा पर रोक, रात 8 बजे से लगेगा कैंपेन कर्फ्यू

Sat, 08 Jan 2022 04:16 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 जनवरी तक कोई रोड शो, पद यात्रा, साइकिल या बाइक रैली नहीं होगी। 15 जनवरी तक कोई फिजिलकल रैली भी नहीं होगी। शाम 8 से सुबह 8 बजे तक कोई प्रचार नहीं कर सकेगा। कोई नुक्कड़ सभा नहीं होगी। चुनाव में जीत के बाद जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
पांचों राज्यों में 15 जनवरी तक रोड शो-पदयात्रा पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने कई अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, साइकल या वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कैंपेन कर्फ्यू लागू रहेगा। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा। 

चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश

जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों चुनाव राज्यों में 15 जनवरी तक रैली, रोड शो आदि की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फिजिकल चुनावी रैलियों की इजाजत नहीं होगी। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनाव में जीत के बाद भी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद हालात का जायजा लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा।

विज्ञापन



 

सात चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पांचों राज्यों में सात चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में पहले दौर का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठवां चरण तीन मार्च और अंतिम चरण सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। यहां 27 फरवरी को पहले दौर और 3 मार्च को अंतिम दौर का मतदान होगा। सभी राज्यों में 10 मार्च को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें