फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skyroot Aerospace: स्काईरूट ने किया क्रायोजेनिक इंजन का लंबी अवधि का परीक्षण, प्रभावशाली परिणाम हुए प्राप्त

Wed, 05 Apr 2023 07:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद स्थित स्काईरूट ने स्वदेशी रूप से विकसित अपने इस मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण नागपुर में सौर उद्योग प्रणोदन परीक्षण सुविधा केंद्र में किया। कंपनी के अनुसार, परीक्षण के प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने पूरी तरह से 3डी-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन ‘धवन-दो’ का 200 सेकंड का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
विज्ञापन


हैदराबाद स्थित स्काईरूट ने स्वदेशी रूप से विकसित अपने इस मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण नागपुर में सौर उद्योग प्रणोदन परीक्षण सुविधा केंद्र में किया। कंपनी के अनुसार, परीक्षण के प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसने पिछले साल नवंबर में अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। धवन-दो इंजन स्काईरूट के पहले निजी तौर पर विकसित किए गए पूर्ण क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन 1.0 केएन थ्रस्ट धवन-एक का अपडेटेड वर्जन है। इसका सफलतापूर्वक परीक्षण नवंबर 2021 में किया गया था। 

महिला अग्निवीर का पहला जत्था आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचा
कारवाड़। कर्नाटक के कारवाड़ में मंगलवार को महिला अग्निवीरों का पहला जत्था आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचा। आईएनएस विक्रमादित्य के ट्विटर हैंडल ने कारवाड़ रेलवे स्टेशन पर महिला अग्निवीरों के पहुंचने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, अग्निवीर, महिला अग्निवीरों का पहला बैच आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचा है।
विज्ञापन


ये अग्निवीर समुद्र में जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हो रही हैं। वे सक्रिय, उत्साही और काम सीखने के प्रति उत्सुक हैं। उनकी यात्रा पर नजर रखिए। वो समुद्री योद्धा बनने के लिए तैयार हैं। इससे पहले ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर बीते दिनों दो हजार से अधिक अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड में पास होने वालों में 200 से अधिक महिला अग्निवीर भी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें