पहले से ज्यादा बड़ा आयोजन
स्टार्टअप महाकुंभ में 3,000 स्टार्टअप, 1,000 से अधिक निवेशक और इनक्यूबेटर, 50 से अधिक देशों के 10हजार से अधिक प्रतिनिधि और 50हजार से अधिक बिजनेस विजिटर्स शामिल होंगे। ये सभी भारत के एंटरप्रेन्योरल इकोसिस्टम के भविष्य को आकार देने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे। क्यूरेटेड कार्यक्रम में एआई, डीपटेक और साइबर सुरक्षा, हेल्थटेक और बायोटेक, एग्रीटेक, क्लाइमेट टेक, इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, डी2सी, फिनटेक, गेमिंग और स्पोर्ट्स, बी2बी और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और स्पेस टेक और मोबिलिटी पर केंद्रित थीमैटिक पवैलियन प्रदर्शित किए जाएंगे।
प्रत्येक पवैलियन स्टार्टअप के लिए ग्लोबल शोकेस और सेक्टर बेस्ड एग्जिबिशन, कॉन्फ्रेंस सेशन, मास्टर क्लास, पिचिंग अपॉर्चुनिटीज, राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस आदि की मेजबानी करेगा। इस महाकुंभ में अलग-अलग थीम पर आधारित एग्जिबिशन, आकर्षक पैनल, मास्टरक्लास, फायरसाइड चैट, पिचिंग सत्र और बहुत कुछ शामिल हैं। इस आयोजन का एक रोमांचक आकर्षण स्टार्टअप महारथी चैलेंज है, जो भारत के सबसे शुरुआती से लेकर विकास के चरण के स्टार्टअप को पहचानने और उन्हें गति देने के लिए बनाया गया एक असरकारी प्लेटफॉर्म है।इस वर्ष की थीम अगले दो दशकों में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की यात्रा और विजन पर केंद्रित होगी, जिसका लक्ष्य 2047 तक एक आत्मनिर्भर और अभिनव और विकसित भारत को आकार देना है।
यह भी पढ़ें -
SC: 'जीवन के अधिकार के दायरे में किए गए खास विस्तार', न्यायमूर्ति गवई ने संविधान के पिछले 75 साल को किया याद
कॉन्फ्रेंस के जरिए निकलेंगे सार्थक विचार
स्टार्टअप महाकुंभ कॉन्फ्रेंस इनसाइट, इनोवेशन और सहयोग का एक पावरहाउस बनने जा रही है। इसमें 10 थीमेटिक पवेलियन में अलग-अलग विषयों के सेशन शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस स्टार्टअप फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स, नीति निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स और ग्लोबल इकोसिस्टम से जुड़े लोगों को सार्थक बातचीत में शामिल होने और प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए एक साथ लाएगा।
स्टार्टअप महाकुंभ में आपको मिलेंगे कई अभूतपूर्व अनुभव और जानकारियां:
सशक्तिकरण कार्यक्रम
- कॉन्फ्रेंस: 10 थीमैटिक ट्रैक, जिसमें कीनोट सेशन, पैनल डिस्कशन और इंटरैक्टिव सेशन शामिल होंगे। इनके तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम में नवीनतम ट्रेंड्स पर बात होगी और चुनौतियों के समाधान पर विचार होगा।
- एग्जिबिशन: स्टार्टअप्स, सूनिकॉर्न्स, यूनिकॉर्न्स और अन्य ऑर्गनाइजेशन के लिए अत्याधुनिक प्रोडक्ट और सेवाओं का प्रदर्शन करने के लिए एक जीवंत और इंटरैक्टिव स्थान।
- इन्वेस्टर कनेक्ट: स्टार्टअप्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां वे सीधे अग्रणी निवेशकों से संपर्क कर सकते हैं और अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए फंडिंग हासिल कर सकते हैं।
- ग्रैंड चैलेंज: प्रमुख सेक्टर्स की चुनौतियों के लिए अनूठे समाधानों की पहचान करने और उन्हें पुरस्कृत करने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और मान्यता प्रदान करने के लिए एक प्रतियोगिता।
- नेटवर्किंग के अवसर: नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों, इंडस्ट्री लीडर्स और साथी उद्यमियों से मिलकर विचारों का आदान-प्रदान करने और मूल्यवान साझेदारी बनाने का मौका।
- वर्कशॉप और मास्टरक्लास: प्रैक्टिकल इनसाइट प्रदान करने वाले व्यावहारिक सत्र जो स्टार्टअप को अपनी रणनीतियां बेहतर बनाने, दक्षता बढ़ाने और प्रभावी ढंग से स्केल करने में मदद करते हैं।
- पिचिंग सेशन: स्टार्टअप्स के लिए एक डायनामिक प्लेटफॉर्म जहां वे अपने इनोवेटिव आइडियाज को अग्रणी निवेशकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने पेश कर सकते हैं। इससे उन्हें ग्रोथ और फंडिंग के मौके मिलते हैं।
स्टार्टअप महाकुंभ के कुछ स्पेशल प्रोग्राम:-
इस इवेंट का एक रोमांचक आकर्षण स्टार्टअप महारथी चैलेंज है, जो एक हाई-इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म है। इसको एआई, डीपटेक और साइबर सुरक्षा, हेल्थटेक और बायोटेक, गेमिंग और स्पोर्ट्स, फिनटेक, इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, मोबिलिटी, एग्रीटेक, बी2बी और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, डी2सी, क्लाइमेटटेक और डिफेंस और स्पेसटेक सहित 10 प्रमुख सेक्टर्स में भारत के सबसे शुरुआती चरण वाले स्टार्टअप्स से लेकर ग्रोथ-एज वाले स्टार्टअप्स की पहचान करने और उन्हें गति देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस प्रमुख पहल की मुख्य विशेषताएं
DPIIT द्वारा राष्ट्रीय मान्यता
- 30 करोड़ रुपये का फंडिंग पूल (टॉप स्टार्टअप को ₹5 लाख तक की ग्रांट मिलती है)
- 100 से ज्यादा वेंचर कैपिटल, फैमिली ऑफिस और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स के साथ जुड़ें
- इंडस्ट्री लीडर्स और पॉलिसी एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन
- उभरते राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विशेष समर्थन
यह भी पढ़ें -
Rahul Gandhi's Citizenship Case: दिल्ली HC को केंद्र का जवाब, कहा- गृह मंत्रालय के समक्ष विचाराधीन है मामला