फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद तीन लोग घायल, अब बिना टिकट एंट्री का फैसला

Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने के लिए पहुंचे थे। इस कारण टिकट काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
मंदिर में भगदड़ जैसे हालात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान तीन लोग घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि, दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिस कारण टिकट काउंटर पर स्थिति बिगड़ती ही चली गई और तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां पर श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने के लिए पहुंचे थे। इस कारण टिकट काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

भीड़ के बाद फ्री दर्शन का फैसला 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने बताया कि टिकट के लिए तीन काउंटर हैं, लेकिन मंगलवार को तीनों टिकट काउंटर पर बेकाबू भीड़ उमड़ी। टीटीडी के पीआरओ रवि कुमार ने बताया कि भीड़ के कारण फैसला किया गया है कि, श्रद्धालुओं को बिना टिकट दर्शन के लिए जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें