'मेरे स्वास्थ्य के बारे में भी फैलाई अपवाहें'
स्टालिन ने पोंगल के बधाई संदेश में कहा, ऐसे समय में जब प्रदेश के युवा सलेम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई। शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब राज्य के लोग खुश हैं, तो उनकी चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, मैं स्वस्थ और खुश हूं और काम कर रहा हूं।
'अफवाहें फैला रहे सम्मेलन का विरोध करने वाले'
द्रमुक प्रमुख ने कहा कि सनसनी पैदा करने के इरादे से यह अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि बेटे (उदनिधि को) को उप मुख्यमंत्री का पद देने वाले हैं। उन्होंने कहा, उदयनिधि ने खुद इसका जवाब दिया था कि सभी मंत्री मुख्यमंत्री की मदद कर रहे हैं और इस मुद्दे को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पार्टी की युवा इकाई के सम्मेलन से ध्यान भटकाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सम्मेलन का मकसद राज्य के अधिकारों और संघवाद की रक्षा करना होगा। इसका विरोध करने वाले अफवाह फैला रहे हैं।
'राज्य की जनता के समर्थन से मिला सीएम का पद'
स्टालिन ने कहा कि उन्होंने द्रमुख प्रमुख के पद को पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम परिषद की मंजूरी के बाद ग्रहण किया था। लेकिन, मुख्यमंत्री का पद पार्टी समर्थकों के प्रयासों और राज्य के लोगों के भारी समर्थन के कारण मिला। उन्होंने कहा कि वह जनता के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं।