फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका की पीएम का भारत दौरा: हरिनी अमरसूर्या आज से तीन दिवसीय दौरे पर; द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 16 Oct 2025 05:05 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय वार्ता, आईआईटी दिल्ली और नीति आयोग का दौरा करेंगी। हिंदू कॉलेज में बतौर पूर्व छात्रा विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
डॉ. हरिनी अमरसूर्या - फोटो : ANI/@Dr_HariniA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमरसूर्या 16 से 18 अक्तूबर तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगी और शिक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापारिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन


अमरसूर्या अपने दौरे में आईआईटी दिल्ली और नीति आयोग का भी दौरा करेंगी, जहां शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका सहयोग पर बात होगी। श्रीलंका में शिक्षा मंत्री होने के नाते वह इस दिशा में नए अवसरों की खोज पर जोर देंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाएगी।

ये भी पढ़ें:- BJP ने सभी 101 नाम घोषित किए: तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों का एलान, तेजस्वी के खिलाफ सतीश कुमार को दिया टिकट
विज्ञापन


आज हिंदू कॉलेज आएंगी श्रीलंका की प्रधानमंत्री
श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज यानी बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। वर्ष 1991 से 1994 तक वह यहीं से बीए ऑनर्स (समाजशास्त्र) की पढ़ाई कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला कॉलेज दौरा होगा।

हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है कि उनकी पूर्व छात्रा अब बतौर प्रधानमंत्री लौट रही हैं। कॉलेज ने उनके सम्मान में समाजशास्त्र लैब को उनके नाम समर्पित किया है, जिसका उद्घाटन वह करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal: महिला अपराधों पर सख्त बंगाल के राज्यपाल, राष्ट्रपति को सौंपी दुर्गापुर दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट

कॉलेज परिसर में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अमरसूर्या को कॉलेज की नई सुविधाओं और कोर्सेज से भी अवगत कराया जाएगा। वह उस कक्षा का भी दौरा करेंगी, जिसमें उन्होंने बतौर छात्रा अध्ययन किया था, यह उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करने का पल होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें