फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: आइजोल पुलिस ने बरामद किए दो स्पाइडर बंदर समेत तीन वन्यजीव, म्यांमार से की गई थी तस्करी

Sat, 17 Sep 2022 01:40 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

स्पाइडर बंदरों की तस्करी म्यांमार से की गई थी। दोनों आरोपी पूर्वोत्तर राज्य के चंफाई शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
spider monkey - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोराम के आइजोल मे  ख्वाजावल में पुलिस ने स्पाइडर बंदर समेत तीन विदेशी प्रजाति के वन्यजीव पकड़े है। ये तीनों म्यांमार से तस्करी कर ला गए थे। पुलिस ने इन वन्यजीवों की तस्करी के आरोप दो तस्कारों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


ख्वाजावल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालरिंगलियाना पचुआ ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुईसेनफई चेकपोस्ट पर एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया था। इनके कब्जे से दो स्पाइडर बंदर  (बच्चे के साथ मादा) और एक इंद्री लेमुर बरामद किया है।

अधिकारी ने कहा कि विदेशी प्रजाति के स्पाइडर बंदरों की तस्करी म्यांमार से की गई थी। दोनों आरोपी पूर्वोत्तर राज्य के चंफाई शहर के रहने वाले हैं। स्पाइडर बंदर की लंबी, पतली भुजाएं होती हैं जो हुक जैसे हाथों से इन्हें पेड़ों से झूलने में मदद करती हैं। इस प्रजाति को स्पाइडर मंकी कहा जाता है क्योंकि वो मकड़ी की तरह दिखते है। ये अपनी पूंछ और पैर से उलटा लटक सकते है।
विज्ञापन


स्पाइडर बंदर ज्यादातर मेक्सिको और बोलीविया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि बचाए गए जानवरों और वाहन को चंफाई में सीमा शुल्क निरोधक बल को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस वन्यजीवों, ड्रग्स और बर्मी सुपारी सहित अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें