फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का इसरो ने किया सफल परीक्षण, मानदंडों पर उतरा खरा

Sat, 22 Jul 2023 08:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इसरो ने शनिवार को अंतरिक्ष से जुड़े प्राइवेट सेक्टर के स्टार्टअप्स को बड़ी खुशखबरी दी है। इसरो ने हैदराबाद के एक अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का एक सफल परीक्षण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसरो ने शनिवार को अंतरिक्ष से जुड़े प्राइवेट सेक्टर के स्टार्टअप्स को बड़ी खुशखबरी दी है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स (आईपीआरसी) ने जानकारी दी कि इसरो ने हैदराबाद के एक अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के रॉकेट इंजन का एक सफल परीक्षण किया है।

विज्ञापन


इसरो ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में लिक्विड थ्रस्टर टेस्ट फैसिलिटी (एलटीटीएफ) में शुक्रवार के परीक्षण में रमन-2 इंजन का इस्तेमाल किया गया, जिसे स्काईरूट ने 820 न्यूटन(समुद्र स्तर) और 1,460 न्यूटन (वैक्युम) बल उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया है। इसका सामान्य चैम्बर दबाव 8.5 ‘बार एब्सोल्यूट’ है।

इंजन में मोनो मिथाइल हाइड्राजीन और नाइ्ट्रोजन टेट्रोक्साइड का प्रणोदक के रूप में उपयोग किया गया है। बयान में कहा गया है कि 10 सेकंड अवधि का यह परीक्षण कई लक्षित मानदंडों पर खरा उतरा। स्काईरूट रमन-2 इंजन को अपने प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के चौथे चरण से एकीकृत करना का इरादा रखता है।
विज्ञापन


आगे इसरो ने बयान में कहा कि परीक्षण सुविधा प्रणालियों ने परीक्षण के दौरान सामान्य कार्य निष्पादन को प्रदर्शित किया। आगे बढ़ते हुए, कई अतिरिक्त परीक्षण करने की भी योजना है, ताकि रमन-2 इंजन की क्षमताओं को और परखा और परिष्कृत किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें