फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde-PM Modi: एकनाथ शिंदे ने परिवार समेत पीएम मोदी से की मुलाकात; सियासी हलकों में अटकलें तेज

Sat, 22 Jul 2023 07:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएम शिंदे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं की प्रगति और महाराष्ट्र में भारी बारिश से पड़े प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे ने परिवार समेत पीएम मोदी से की मुलाकात। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा के अजित पवार के महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल होने और इसके के बाद भाजपा-शिवसेना गठबंधन में बेचैनी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने  शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की है। वे अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। पीएम से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने बताया कि 'मैं और मेरा परिवार पीएम मोदी से मिले। उन्होंने हमें अपना काफी समय दिया और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'

विज्ञापन


सीएम शिंदे ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं की प्रगति और महाराष्ट्र में भारी बारिश से पड़े प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि मेरे पिता शंभाजी प्रधानमंत्री से मिलने के इच्छुक थे। मुझे खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हुई।

इस मुलाकात को सीएम एकनाथ शिंदे ने एक शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है। बावजूद इसके राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में हुए हालिया कैबिनेट विस्तार के बीच अजित पवार के बढ़ते कद को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की भी अटकलें तेज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें