दक्षिण कोरियाई चीफ ऑफ स्टाफ नई दिल्ली में तीन दिवसीय द्विवार्षिक इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने और अपने समकक्षों के साथ सैन्य,हथियार सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत में हैं।
दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क जियोंग-ह्वान भारत दौरे पर हैं। नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को ज्यादा मजबूत करने के साझा हितों और तरीकों के पहलुओं पर चर्चा हुई। वहीं राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर कोरियाई सेना के जनरल ने पुष्प अर्पित किए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कोरिया गणराज्य के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क जियोंग ह्वान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
25 सितंबर से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में 13वां द्विवार्षिक आईपीएसीसी, 47वां वार्षिक इंडो-पैसिफिक आर्मी मैनेजमेंट सेमिनार (आईपीएएमएस), और 9वां सीनियर एनलिस्टेड फोरम की भारत और अमेरिका की सेनाओं ने मेजबानी की।
इन बैठकों का उद्देश्य आपसी समझ, संवाद और मित्रता के माध्यम से भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है। अमेरिकी दूतावास की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वरिष्ठ भूमि कमांडरों के पास राय और विचार साझा करने के साथ-साथ अपने संबंधों को बढ़ाने और गहरा करने के लिए एक स्थान होगा। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय "शांति के लिए एक साथ: भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।