फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में जल्द भारतीय भाषाओं में कर सकेंगे शिकायत

Sat, 11 Jan 2020 03:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विभागों में बहुत जल्द भारतीय भाषाओं में शिकायत की जा सकेगी। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव के जरिये यह जानकारी दी। यह पहला मौका है जब केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक पर सरकारी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कहा, सरकार देश के अंतिम नागरिक तक पहुंचना चाहती है। वह चाहती है कि हर व्यक्ति सरकार के कामकाज में जुड़े। अपनी समस्याएं साझा करे और उनके निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता रहे।

इसी दिशा में सरकार ऐसी पहल कर रही है जिसमें केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली के पोर्टल पर सभी भारतीय भाषाओं में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कई राज्यों में इस पोर्टल पर क्षेत्रीय भाषा में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें