प्रतिभागी ने अपने डांस के बाद सोनू सूद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी बस्ती के लोग मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन में काफी परेशानी होती है। इस पर सोनू ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है, उनके पूरे गांव को राशन वो पहुंचाएंगे।
सोनू सूद कोरोना काल में समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब मध्यप्रदेश के नीमच के एक गांव को लॉकडाउन के दौरान राशन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
अभिनेता सोनू सूद टीवी के डांस शो में भी एक प्रतिभागी और उसके पूरे गांव के मददगार बनकर उभरे। उन्होंने जब मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कलाकार उदय सिंह की कहानी सुनी तो उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने मंच से ही घोषणा कर दी कि उदय सिंह के गांव के लोगों के लिए मौजूदा लॉकडाउन के दौरान राशन का प्रबंध करेंगे। दरअसल उदय सिंह ने डांस शो के मंच पर सोनू सूद को उनके काम के लिए सलाम करते हुए गरीबी की बात बताई थी। इसके बाद सोनू ने यह घोषणा की।
शो के प्रसारण से पहले एक वीडियो दिखाया गया। इसमें शो का प्रतिभागी एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के जरिए कोरोना के खिलाफ जंग में विशेष योगदान के लिए सोनू सूद को धन्यवाद दे रहा है। जब स्टेज पर उदय सिंह ने अपने डांस के जरिए सोनू के काम को दिखाया और उन्हें सलाम किया तो सोनू की आंखों से आंसू नहीं रुके।
विज्ञापन
प्रतिभागी के गांव को देंगे राशन
प्रतिभागी ने अपने डांस के बाद सोनू सूद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी बस्ती के लोग मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन में काफी परेशानी होती है। इस पर सोनू ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है, उनके पूरे गांव को राशन वो पहुंचाएंगे। इस पर प्रतिभागी और उनकी मां भी भावुक हो गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उदय सिंह नीमच के एक छोटे से गांव का दिहाड़ी मजदूर है। उसने अपनी प्रस्तुति के पूर्व सोनू सूद को अपने गांव की माली हालत बताई थी। उसने कहा था कि गांव में लोगों के पास खाने को नहीं है। इस पर सोनू ने बगैर देर किए पूरे गांव को राशन पहुंचाने की घोषणा कर दी। यह भी कहा कि वह तब तक ऐसा करेंगे जब तक मौजूदा लॉकडाउन खत्म होकर हालात सामान्य नहीं हो जाते। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।