फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति का फैसला : ठाणे के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी पांच मरीजों की मौत

सार

मृतकों के रिश्तेदारों और अन्य ने आरोप लगाया थ कि 26 अप्रैल को वर्तक नगर स्थित वेदांत अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से ये मौतें हुई हैं
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित एक निजी अस्पताल में इस हफ्ते की शुरुआत में पांच कोविड-19 मरीजों की मौत की जांच के लिए गठित समिति इस नतीजों पर पहुंची है कि उनकी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी। प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हालांकि, मृतकों के रिश्तेदारों और अन्य ने आरोप लगाया थ कि 26 अप्रैल को वर्तक नगर स्थित वेदांत अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से ये मौतें हुई हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक इन मौतों के बाद भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त डॉ.पंकज अशिया के नेतृत्व में विस्तृत जांच के लिए समिति गठित की गई थी जिसने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी राजेश नारवेकर को सौंप दी।

बयान में कहा गया कि समिति के निष्कर्षों के अनुसार इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई। बयान के अनुसार समिति ने मरीजों की जांच रिपोर्ट, उनके इलाज संबंधी दस्तावेजों की जांच की, रिश्तेदारों, डॉक्टरों और नर्सों के साथ-साथ ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रबंधन करने वाले व्यक्तियों और आईसीयू में इलाज करा रहे अन्य मरीजों के बयान दर्ज किए। समिति ने पाया कि मरीजों की मौत निमोनिया और कोविड-19 से उत्पन्न जटिलता की वजह से हुई न कि अन्य किसी कारण से।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें