फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से स्वराज भवन पहुंचीं सोनिया, एक झलक को बेताब रहे कार्यकर्ता

Mon, 07 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • इस बार उनका दौरा बेहद गोपनीय एवं निजी रहा।
  • कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुईं।
  • पिछले दौरे में भी सोनिया ने कमला नेहरू ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी माह भर में दूसरी बार अचानक इलाहाबाद पहुंची और स्वराज भवन में कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुईं। पिछले दौरे में उन्होंने कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी लेकिन इस बार उनका दौरा बेहद गोपनीय एवं निजी रहा। स्वराज भवन में पांच घंटे रुकने के बाद सोनिया गांधी जब दिल्ली वापसी के लिए अपने काफिले के साथ स्वराज भवन से बाहर निकलीं तो कार्यकर्ता उनकी एक झलक ही पा सके।
विज्ञापन


सोनिया गांधी 12 फरवरी को भी इलाहाबाद आई थीं। उस दफे भी उनका दौरा घोषित होने के बाद रद्द कर दिया गया था लेकिन 12 फरवरी की शाम अचानक वह स्वराज भवन पहुंच गईं और रात वहीं बिताई। दूसरे दिन यानी 13 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। पिछले दौरे में भी सोनिया ने कमला नेहरू ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी और कमला नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया था।

सोमवार को वह अचानक फिर इलाहाबाद पहुंच गईं। वह सुबह 10.40 बजे विशेष वायुयान से बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंची और 11.05 बजे स्वराज भवन में प्रवेश किया। उनका दौरा बेहद गोपनीय था, सो एक घंटे तक कार्यकर्ताओं को भी नहीं मालूम था कि सोनिया गांधी शहर में हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास कांग्रेसियों को जैसे ही खबर लगी, स्वराज भवन के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई लेकिन वहां एसपीजी का कड़ा सुरक्षा घेरा और स्वराज भवन के गेट पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता की झलक पाने को बेताब रहे कार्यकर्ता

सोनिया गांधी
कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब रहे। घंटों स्वराज भवन के गेट पर ही डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक इस बीच सोनिया गांधी ने कमला नेहरू ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की, फिर कमला नेहरू अस्पताल का निरीक्षण भी किया। शाम 4.05 बजे वह दिल्ली जाने के लिए बमरौली एयरपोर्ट रवाना हो गईं।

उनके गेट से बाहर निकलते ही कांग्रेस के नेता मुकुंद तिवारी, जावेद उर्फी, हसीब अहमद ने सोनिया के काफिले के सामने आकर उनसे मुलाकात का प्रयास किया लेकिन एसपीजी ने कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया। इसके बाद सोनिया का काफिला वहां से निकल गया। पार्टी नेता तारिक सईद अज्जू बमरौली एयरपोर्ट तक सोनिया गांधी के काफिले के साथ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें