फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC को नहीं मालूम, धर्मशाला में भारत-पाक मैच होगा कि नहीं

Mon, 07 Mar 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पाकिस्तान की सुरक्षा रिपोर्ट आने के बाद भारत-पाक मैच पर अंतिम फैसला
  • दिल्ली में वर्ल्ड कप मैच कराने का लक्ष्य
  • आईसीसी और बीसीसीआई दोनों मजबूर
विज्ञापन
- फोटो : gettty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह हास्यस्पद नहीं तो और क्या है, टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है और इस खेल की सर्वोच्च संस्था आईसीसी को यह तक नहीं मालूम है कि दिल्ली में वर्ल्ड कप मैचों और धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन होगा भी या नहीं।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप से ठीक पहले बनी इन स्थितियों पर आईसीसी ने दबे शब्दों में न सिर्फ नाखुशी जाहिर की है बल्कि यह भी संकेत दिए हैं कि भारत-पाक मैच के आयोजन स्थल का विकल्प संभव है। आईसीसी और बीसीसीआई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से अब तक मैच के आयोजन को लेकर आश्वासन नहीं मिलने के चलते चिंतित हैं।

सूत्र बताते हैं कि अंतिम क्षणों में स्थिति बिगड़ने पर बीसीसीआई ने धर्मशाला के विकल्प की भी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने मंगलवार को यह साफ किया कि उनकी कोशिश भारत-पाक मैच धर्मशाला में कराने की है, लेकिन पाकिस्तान से आई सुरक्षा टीम की रिपोर्ट के बाद ही इस पर अंतिम फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन

आईसीसी और बीसीसीआई दोनों मजबूर

- फोटो : gettty
रिचर्डसन ने खुलासा किया कि इन स्थितियों से निपटने के लिए उनके पास एक संभावित योजना तैयार है। उनके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन यह तब ही ठीक रहेगा जब हमें इसकी जरूरत महसूस होगी।रिचर्डसन का कहना है कि मैचों के आयोजन स्थल एक साल पहले तय हुए और यह स्थितियां अब सामने आई हैं।

इसमें आईसीसी और बीसीसीआई दोनों कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन इनसे निपटने की कोशिशें की जा रही हैं। रिचर्डसन यह भी आश्वस्त करते हैं कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से नाम वापस नहीं लेने जा रही है।

बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर के बगल में बैठे रिचर्डसन ने यह जरूर स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप की तैयारियों टाली नहीं जा सकने वाली परिस्थितियों के चलते प्रभावित हुई हैं। इनमें बीसीसीआई के चुनाव में देरी, कुछ आयोजन स्थलों का तैयार नहीं होना शामिल हैं।
विज्ञापन

पाक से आई टीम के कार्यक्रम पर अंधेरे में बोर्ड

- फोटो : gettty
बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने धर्मशाला के प्लान बी पर विचार किया है। हालांकि सबसे पहला आयोजन स्थल उसके दिमाग में दिल्ली है। बोर्ड को उम्मीद है कि दिल्ली पर वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी के मंडरा रहे खतरे के बादल छंट जाएंगे। दिल्ली के अलावा कोलकाता का विकल्प भी रखा गया है। 

बोर्ड यह भी स्वीकार करता है कि धर्मशाला में भारत-पाक मैच का आयोजन अब पाकिस्तान से आई टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करता है। रिपोर्ट में अगर धर्मशाला में पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा पर कुछ भी सवाल उठाए जाते हैं तो मैच के आयोजन स्थल को बदलना पड़ेगा।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजन स्थलों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जो टीम भेजी गई है, उसके कार्यक्रम के बारे में बोर्ड को कोई जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड को यह तक नहीं बताया गया है कि टीम के सदस्य कहां जाएंगे, किससे मिलेंगे और उन्हें किस तरह की जानकारियां उन्हें चाहिए हैं। अब उन्हें पीसीबी की रिपोर्ट का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें