फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के संस्मरण का विमोचन: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मौजूद; किताब लिखने की क्या बताई वजह?

Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब का विमोचन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। इसका आसान हिंदी अर्थ है- 'अपनापन: प्यार का एक सफर'। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन


अपनी किताब को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, लोगों के प्यार और स्नेह से मैं अभिभूत हूं। लोगों ने अपनी टिप्पणियों में, किताबें खरीदकर और यहां तक कि आलोचना के जरिये भी जो प्यार और अपनापन दिखाया है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। ये आलोचनाएं भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा, कुछ आलोचनाएं एक तरह से काफी खराब हैं। कुछ ज्यादा सच्ची हैं। उनमें लोग वही कहते हैं, जो वे सोचते हैं। वे यह भी कहते हैं कि उन्हें क्या कहना चाहिए था और क्या नहीं कहना चाहिए था। 

विमोचन कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सभी राज्यों में एक नियम': परिसीमन पर बोलीं सुप्रिया सुले; महिला आरक्षण और मतदाता सूची पर क्या कहा?
विज्ञापन


अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और पार्टी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद हैं।

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें