फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi Birthday: 74 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Wed, 09 Dec 2020 11:00 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को लुसियाना, इटली में हुआ था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।'



किसान आंदोलन के चलते नहीं मनाएंगीं जन्मदिन
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें। कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें