फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार की बड़ी कार्रवाई, कर्लीज क्लब पर चला बुलडोजर

Fri, 09 Sep 2022 04:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

अधिकािरियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी। छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था। 
विज्ञापन
गोवा में ढहाया गया कर्लीज क्लब - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाली फोगाट मामले में गोवा सरकार ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सरकार की ओर से आज सुबह विवादास्पद कर्लीज क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने क्लब के एक हिस्से को गिराने पर रोक लगा दी। इसके बाद प्रशासन ने उस हिस्से को छोड़कर बाकी पर कार्रवाई जारी रखी। इस रेस्तरां को सीआरजेड नियमों के उल्लंघन के लिए ढहाने का आदेश दिया गया था। यह वही क्लब है जहां सोनाली फोगाट का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसी क्लब में फोगाट को ड्रग्स दी गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 

 

रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई थी। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हुईं थीं। अधिकारियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था और रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था।

विज्ञापन


कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर 
गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है।


सुधीर और सुखविंद्र की रिमांड बढ़ी 
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को मासूपा अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर गोवा पुलिस ने दोबारा से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने ही ड्रग दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें