फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: वकील का दावा- आरोपी एडविन नून्स नहीं है उस रेस्त्रां का मालिक, जहां फोगाट ने की थी पार्टी

Sun, 28 Aug 2022 06:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

एडविन नून्स के वकील कमलाकांत पोलेकर ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल अंजुना समुद्र तट पर स्थित कर्लीज रेस्तरां के मालिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब अभियोजन पक्ष यह पता लगाए और साबित करे कि उस जगह का मालिक कौन है।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सोनाली फोगट की हत्या के मामले में आरोपी एडविन नून्स के वकील ने रविवार को अदालत में दावा किया कि उनका मुवक्किल उत्तरी गोवा में स्थित कर्लीज रेस्तरां का मालिक नहीं है। गौरतलब है कि कर्लीज रेस्तरां में ही मौत से पहले भाजपा नेता सोनाली फोगट और उनके दो पुरुष साथियों ने मौत से पहले घंटों पार्टी की थी। इससे पहले दिन में एडविन नून्स  और ड्रग तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर और रमाकांत मांड्रेकर को पणजी की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


एडविन नून्स के वकील ने किया दावा
सुनवाई के दौरान एडविन नून्स के वकील कमलाकांत पोलेकर ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल अंजुना समुद्र तट पर स्थित कर्लीज रेस्तरां के मालिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब अभियोजन पक्ष यह पता लगाए और साबित करे कि उस जगह का मालिक कौन है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई दस्तावेज नहीं है जो यह साबित करे कि नून्स के पास रेस्तरां का स्वामित्व अधिकार है। वहीं, अभियोजन पक्ष का कहना है कि एडविन नून्स कर्लीज रेस्तरां का मालिक है। जहां फोगट और उसके सहयोगियों ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को पार्टी की थी।

अदालत ने जमानत याचिका की खारिज
एडविन नून्स के वकील ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अदालत ने नून्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने बताया कि जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि चूंकि उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, इसलिए मामले को संबंधित अदालत द्वारा निपटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पोलेकर ने बताया कि अब वे वे नून्स की जमानत के लिए एनडीपीएस अदालत के समक्ष एक नया आवेदन दायर करेंगे।

23 अगस्त को हुई थी मौत
गौरतलब है कि टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो "बिग बॉस" की प्रतियोगी सोनाली फोगट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने अब तक उनके दो सहयोगियों - सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फोगाट के दोनों सहयोगियों के अलावा दत्ताप्रसाद गांवकर और रमाकांत मांड्रेकर, एडविन नून्स को भी गिरफ्तार किया है। 

सागवान और सुखविंदर सिंह सोनाली फोगाट के साथ ही गोवा गए थे। इन दोनों पर हत्या का आरोप लगाने के बाद शनिवार को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया था कि मामले की जांच में सामने आया है कि सोनाली फोगट को मेथामफेटामाइन दिया गया था। उन्होंने ये भी बताया था कि रेस्तरां के वाशरूम से कुछ बची हुई दवा बरामद की 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें