फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'पार्थ की हिस्ट्रीशीटर से मुलाकात गलत', गैंगस्टर के साथ बेटे की वायरल तस्वीरों पर बोले अजित पवार

Fri, 26 Jan 2024 06:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर अजीत पवार ने कहा कि वह अपने बेटे पार्थ पवार और गैंगस्टर गजानन मार्ने के बीच मुलाकात की सभी जानकारी जुटाएंगे। पवार ने आगे कहा, ऐसा हो सकता है कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके बेटे को वहां ले गए हों।
विज्ञापन
Ajit Pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे पार्थ का एक हिस्ट्रीशीटर से मिलना गलत है और इससे बचा जाना चाहिए था। पवार के बेटे की गैंगस्टर से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पार्थ और गैंगस्टर गजानन मार्ने के बीच मुलाकात की सभी जानकारी जुटाएंगे। पवार ने आगे कहा, ऐसा हो सकता है कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके बेटे को वहां ले गए हों। 

 

विज्ञापन

'जो हुआ गलत हुआ....'
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से साफ तौर पर कहा कि ऐसे तत्व बेटे के करीब नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा, यह किसी भी नेता के साथ हो सकता है। बारामती विधायक ने कहा, जो हुआ वह गलत हुआ। मैं सभी जानकारी जुटा रहा हूं। ऐसा लगता है कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्थ को वहां ले गए। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उनसे बात करूंगा। 

एक हिस्ट्रीशीटर पहले पार्टी में हुआ था शामिल
उन्होंने यह भी कहा, एक हिस्ट्रीशीटर को पहले पार्टी में शामिल किया गया था। लेकिन, उसके अतीत का पता चला तो उसे तुरंत हटा दिया गया था। पार्थ पवार और राकांपा के कई कार्यकर्ताओं की मार्ने के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

रोहित से ईडी की पूछताछ पर कही ये बात
अजित पवार ने राकांपा के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह जांच एजेंसियों का काम है कि वे लोगों को जांच के लिए बुलाएं। सच्चाई से जवाब देना लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, एसीबी ने मुझसे पांच घंटे पूछताछ की थी। लेकिन, मैंने भीड़ जुटाकर दुष्प्रचार नहीं किया। 
विज्ञापन

शरद पवार के पोते 11 घंटे हुई पूछताछ
रोहित पवार कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले की जांच के लिए सिलसिले में पूछताछ के लिए बुधवार को ई़डी के समक्ष पेश हुए। उनसे करीब ग्यारह घंटे पूछताछ हुई। इसके बाद शरद पवार गुट की राकांपा के सैकड़ों कार्यकर्ता दक्षिण मुंबई में पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने रोहित के समर्थन में नारेबाजी की और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें