फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'कुछ लोग राजनीतिक हित को राष्ट्र हित से ऊपर रखते हैं', राहुल पर उपराष्ट्रपति ने साधा निशाना

Sat, 17 Aug 2024 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर

सार

उपराष्ट्रपति का बयान राहुल गांधी पर स्पष्ट हमले के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि उपराष्ट्रपति की ये टिप्पणी कांग्रेस की तरफ से सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने के बाद आई है।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। धनखड़ ने कहा कि इस देश में कुछ लोग राजनीतिक हित को राष्ट्र हित से ऊपर रखते हैं। धनखड़ ने कहा कि इन लोगों को सद्बुद्धि मिले। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "देश में कुछ लोगों ने अनुचित कारणों से अपने राजनीतिक हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रख दिया। आइए हम प्रार्थना करें कि वे समझदार हो जाएं।" धनखड़ ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला करते हुए, चिंता व्यक्त की कि संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट से हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य से गलत विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए स्वतः संज्ञान लेने को कहा है। उपराष्ट्रपति का यह बयान राहुल गांधी पर स्पष्ट हमले के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति की ये टिप्पणी कांग्रेस की तरफ से सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने के बाद आई है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बाजार नियामक की ईमानदारी के साथ गंभीर समझौता किया गया है और उन्होंने मामले की जेपीसी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें