फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A.: 'NDA की बैठक में भाग लेने वाले कुछ दल हमारे संपर्क में, जल्द होंगे शामिल,' कांग्रेस का बड़ा दावा

Sun, 27 Aug 2023 05:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

I.N.D.I.A.: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली राजग की बैठक में भाग लेने वाले 38 दलों में चार से पांच दल 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में हैं। उनमें से कुछ के बहुत जल्द विपक्षी गुट में शामिल होने की उम्मीद है
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने रविवार को  बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राजग की बैठक में शामिल हुए 38 दलों में से चार 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों में उनमें से कुछ विपक्षी खेमे में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि एक सितंबर को मुंबई में होने वाली 'इंडिया' की आगामी बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। आलोक शर्मा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में भाग लेने वाले 38 दलों में चार से पांच दल 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में हैं। उनमें से कुछ के बहुत जल्द विपक्षी गुट में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ 2024 के चुनावों से पहले शामिल होंगे। राजग की बैठक पिछले महीने दिल्ली में हुई थी। इसमें 38 दलों ने हिस्सा लिया था।

'मिलकर अहंकारी सरकार को हटाना महत्वपूर्ण'
कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या कांग्रेस महाराष्ट्र में त्रिपक्षीय महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा, 'देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम सब मिलकर इस अहंकारी सरकार को कैसे हटा सकते हैं।' 

'सभी राज्यों में मजबूत ताकत के रूप में काम करेगी कांग्रेस'
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में कोई भी नेतृत्व कर सकता है, लेकिन कांग्रेस देश में सभी को एकजुट करने के लिए सभी राज्यों में एक मजबूत ताकत के रूप में काम करेगी। साल 2024 'इंडिया' का है।

पीएम मोदी से पूछा- भ्रष्टचार की कब कराएंगे जांच
उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि वह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की हालिया रिपोर्ट और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा स्वास्थ्य एवं बीमा क्षेत्रों में सामने आए भ्रष्टाचार की सीबीआई और ईडी से जांच कब कराएंगे।'

'राहुल गांधी के अमेठी के लोगों से परिवार जैसे संबंध'
यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी 2024 में अमेठी से फिर से चुनाव लड़ेंगे, शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार पारंपरिक रूप से लड़ता रहा है और स्थानीय लोगों के साथ उनके परिवार जैसे संबंध हैं। उन्होंने कहा, 'अमेठी के लोग हमेशा चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई व्यक्ति वहां से चुनाव लड़े। अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा, यह फैसला राहुल गांधी और उनका परिवार करेगा। इस पहलू पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।'
 
विज्ञापन

'कांग्रेस का ब्लॉक स्तर का नेता भी चुनाव लड़ेगा तो...'
2019 के चुनाव में अमेठी सीट से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराया था। शर्मा ने कहा, 'यह तय है कि अगर कांग्रेस का ब्लॉक स्तर का अध्यक्ष भी अमेठी से चुनाव लड़ता है तो भी ईरानी हार जाएंगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें