फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, 19 पन्नों की सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए कई गंभीर आरोप

Fri, 01 May 2026 10:04 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

हैदराबाद में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारा छोड़े गए 19 पन्नों के सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी पर कई लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदाराबाद में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसने हैदराबाद स्थित हुसैन सागर झील में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद सामने आए 19 पन्नों के नोट में उसने अपनी पत्नी रेनुका पर कई लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठा रहा है। उसने अपनी पत्नी रेनुका पर आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ साल में उसके तीन अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध रहे।
विज्ञापन


सीताराम ने नोट में यह भी दावा किया कि इन व्यक्तियों में से एक ने उसकी पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में रामणा नाम के व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया। इन वीडियो को देखने के बाद ही उसे कथित संबंधों की जानकारी मिली, जिससे वह गहरे मानसिक आघात में चला गया।

उसने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसकी गैरमौजूदगी में कई बार उसके घर आता था। नोट में सीताराम ने अपने टूटे विश्वास और भावनात्मक पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने हमेशा अपनी पत्नी का ख्याल रखा, लेकिन बदले में उसे धोखा मिला।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट की सत्यता, पत्नी के कथित संबंधों और निजी वीडियो के प्रसार के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें