फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 पर शिवराज सरकार की मंत्री का बयान वायरल, कहा- हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा

Sat, 05 Sep 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
इमरती देवी
विज्ञापन

देश में राजनीतिक पार्टी के नेता अपनी बयानबाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके द्वारा दिए गए बयानों का मजाक बनता है तो कई बार तारीफ भी होती है। कोरोना काल में भी महामारी को लेकर अलग-अलग दलों के नेताओं के बयान आते रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नया बयान सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर दिया गया बयान फिलहाल सुर्खियों में है और इसे विपक्ष के नेता भी खूब शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि वह मिट्टी और गोबर में पैदा हुई हैं, इसलिए कोरोना वायरस उनके निकट भी नहीं आ सकता है। मंत्री के बयान से संबंधित एक कथित वीडियो भी यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तीन सितंबर का बताया जा रहा है जब इमरती देवी राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर प्रवास पर उनसे मिलने यहां पहुंची थीं।



इस वीडियो में इमरती देवी कोरोना वायरस से स्वयं के संक्रमित होने की अफवाह फैलने पर नाराज दिखती हैं और संवाददाताओं से यह कहती सुनाई देती हैं, ‘हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए हैं... कोरोना क्या बिगाड़ लेगा। ये मास्क भी वे जबरदस्ती लगाए हुए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें