फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने 9 लाख के पार, एक दिन में मिले 20,489 मरीज

Sat, 05 Sep 2020 11:30 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना संकट विकट होता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में आए दिन रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने नौ लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को एक दिन में 20,489 नए मरीज सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 312 लोगों की मौत हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,83,862 हो गई जिसमें से 6,36,574 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, शनिवार को 10,801 एक लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वसथ होकर अपने घर गए। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 26,276 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में रिकवरी दर 72.1 फीसदी और मृत्युदर 2,79 है। सूबे में फिलहाल, 14,81,909 लोग होम क्वरंटीन और 37,196 लोग संस्थागत क्वरंटीन है। इसके अलावा 2,20,661 कोविड-19 के एक्टिव मरीज हैं।

मुंबई में 33 की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को 1737 नए कोरोना संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 33 की मौत हो गई। यदि मुंबई सहित मुबई महानगर क्षेत्र की बात करें तो शनिवार को ठाणे, मीरा भांइंदर, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, रायगढ़, पनवेल, वसई-विरार में कुल 4863 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और 68 लोगों की मौत हुई। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में अब तक 3,56,392 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,224 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें