फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हिटलर से की तुलना, कर्नाटक भाजपा के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 03:18 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आपातकाल की वर्षगांठ पर कर्नाटक भाजपा के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की गई। इस पर भी कांग्रेस महासचिव ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कर्नाटक भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में भाजपा के एक्स हैंडल पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर पोस्ट किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से करने पर कर्नाटक भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाई ग्राउंड्स पुलिस ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के महासचिव एस मनोहर की शिकायत पर यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


शिकायत में मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा के आधिकारिक एक्स अकाउंट (@BJP4Karnataka) से बुधवार को दोपहर 3:54 बजे इंदिरा भारत के बराबर नहीं, इंदिरा = हिटलर पोस्ट की गई। इस पोस्ट के साथ भारत में आपातकाल से संबंधित 38 सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया गया था। शिकायत में कहा गया कि एक और पोस्ट किया गया इसमें लगे ग्राफिक में इंदिरा गांधी की छवि को हिटलर जैसा बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्ट की सामग्री पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक थी। इसका उद्देश्य समाज में अशांति भड़काना तथा विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना था।

ये भी पढ़ें: संसदीय समिति से मुलाकात करेंगे पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़, 11 जुलाई को होगी अहम बैठक
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हमने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई करना) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

लोग तो आपत्ति करेंगे ही: गृहमंत्री
इस पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एफआईआर कुछ शिकायतों के आधार पर या स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज की जाती है, अगर कुछ चीजें लोगों में दुश्मनी पैदा करती हैं। इस मामले में अगर कोई उस नेता को बदनाम करने की कोशिश करता है जिसने कई वर्षों तक देश की सेवा की और उस दौरान सकारात्मक विकास पर विचार किया, तो स्वाभाविक रूप से, कुछ लोग आपत्ति करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम झूठी धमकियों से नहीं डरते',  बिलावल भुट्टो के बड़बोलेपन पर मंत्री सीआर पाटिल का जवाब

सत्ता बचाने के लिए पूरा लोकतंत्र ढहा दिया: भाजपा

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कल उस दिन को 50 साल पूरे हो गए जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। इस मुद्दे की पूरे देश में चर्चा हुई है। भाजपा की इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से करने में क्या गलत है? दुनिया जानती है कि कैसे उनकी सत्ता बचाने के लिए पूरा लोकतंत्र ढह गया। वरिष्ठ नेताओं, संघ परिवार, सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया गया और मीडिया को दबा दिया गया। डीके शिवकुमार को वापस जाना चाहिए और सीखना चाहिए कि इतिहास आपातकाल के बारे में क्या कहता है, कैसे लोकतंत्र को दबाया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें