फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष बने एसएन पैट्रो, सीएम नवीन पटनायक के हैं करीबी

Sat, 01 Jun 2019 02:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सूर्या नारायण पैट्रो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल पार्टी के वरिष्ठ विधायक सूर्या नारायण पैट्रो को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुन लिया है। शनिवार को राज्य की 16वीं विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पैट्रो का निर्वाचन हुआ।

विज्ञापन


पैट्रो सात बार विधायक तथा सदन में पार्टी के नेता रह चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विश्वासपात्र माना जाता है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर अमर प्रसाद सतपथी ने बताया कि किसी भी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपनी ओर से कोई नाम तय नहीं किया था। इस वजह से पैट्रो को निर्विरोध चुना गया।

मुख्यमंत्री पटनायक ने भी 70 वर्षीय पैट्रो के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से बीजू जनता दल को 112 पर जीत हासिल हुई है। भाजपा को विधानसभा में 23 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें