फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: ये कैसा इश्क है? राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर स्मृति ईरानी का तंज

Thu, 08 Jun 2023 03:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि 'जब आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या उसमें सिखों की हत्या शामिल है? जब आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या उसमें राजस्थान में महिलाओं के अपहरण की बात शामिल है?'
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर निशाना साधा है। राहुल गांधी भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान से राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं और अक्सर अपने इस बयान के जरिए भाजपा को निशाने पर लेते रहते हैं। अब भाजपा ने भी राहुल को निशाने पर ले लिया है। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल
स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि 'जब आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या उसमें सिखों की हत्या शामिल है? जब आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या उसमें राजस्थान में महिलाओं के अपहरण की बात शामिल है? हिंदू जीवन शैली का अपमान शामिल है? भारत को अस्थिर करने वालों के साथ सहयोग शामिल है? या फिर बाहर जाकर हमारे लोकतंत्र में दखल देने की मांग शामिल है?' स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि 'ये कैसा इश्क है जो देश से नहीं अपनी सियासत से है?'

नड्डा भी साध चुके हैं निशाना
बता दें कि अपने अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। अब भाजपा राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर पलटवार कर रही है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि 'जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है..तब तब हमारे कांग्रेस के युवराज को यह गौरव पचता नहीं है। आप सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हैं और आप हिंदू मुसलमानों को बांटने की बात करते हैं, ऊपर से आप कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं।' नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'आप नफरत का शॉपिंग मॉल खोलकर बैठे हैं।'
विज्ञापन


विपक्षी दलों की उम्मीदें बिहार के पुल की तरह ढह जाएंगी : स्मृति
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी एकजुटता की कोशिशों को एक तरह की फिजूल की कवायद करार दे डाला। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर विपक्ष की उम्मीदें भी बिहार में 1,750 करोड़ वाले पुल की तरह भरभरा कर ढह जाएंगी।

स्मृति ईरानी ने यह बात उस समय कही जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उसने बिहार में  प्रस्तावित विपक्ष की बैठक के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, वो एक-दूसरे की मदद हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि अपने बलबूते खड़े होने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। वह साथ आने की कोशिशें ऐसी जगह पर कर रहे हैं जहां 1,750 करोड़ का पुल ढह गया था। 2024 में उनकी उम्मीदें भी इसी तरह ध्वस्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें