फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legal Notice: स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा

Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smriti Irani Legal Notice To Congress: गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी? इनकी वाहियात और दोहरी मानसिकता आज पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Smriti Irani Legal Notice To Congress: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, जयराम रमेश, नेता डिसूजा और पार्टी  को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा गया है। इसके साथ उनसे आरोपों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा गया है। दरअसल, कांग्रेस ने बीते दिन स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला?
  • दरअसल, गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी? इनकी वाहियात और दोहरी मानसिकता आज पूरा देश देख रहा है।
  • खेड़ा ने कहा था कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्टोरेंट' पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। बार से सराबोर 'सरकार' को अखबार चलाने वालों से इतना बैर क्यों है?
  • कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि हैरानी की बात यह है ऐसे नेताओं के समर्थकों के बच्चे नमाज और हनुमान चालीसा की लड़ाई लड़ें और खुद उनके बच्चे या तो विदेशों में पढ़ें या आपके 'आशीर्वाद' के सहारे इस तरह के गैरकानूनी काम करें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की थी।

स्मृति ईरानी। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री ने किया था पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया था। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और दिग्गज नेता जयराम रमेश को जमकर घेरा था। उन्होंने कहा था कि दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

राहुल गांधी - फोटो : Social media
राहुल को दी थी चुनौती
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को 2024 में फिर से अमेठी लोकसभा सीट से लड़ने की चुनौती देती हूं और वादा करती हूं कि वह फिर से हारेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें