फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 करोड़ के पैकेज से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को चमकाएंगी स्मृति ईरानी

Wed, 06 Jul 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री से कपड़ा मंत्री बनीं स्मृति ईरानी ने केंद्रीय कैबिनेट के फेरबदल के एक दिन के बाद नए कार्यभार के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की हैं। ईरानी की मानें तो वह कपड़ा मंत्रालय को चमकाकर मानेंगी।

ईरानी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पिछले दो साल तक भारत में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया, इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रगुजार हैं जो उन्होंने यह जिम्मेदारी उन्हें दी थी।

उन्होंने कहा कि अब कपड़ा मंत्रालय मिला है तो इस नए काम की जिम्मेदारी भी वह बखूबी निभाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ईरानी ने पूर्व कपड़ा मंत्री की सराहना की

- फोटो : PTI
ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि दो साल में एचआरडी मंत्रालय का प्रयास शिक्षा में गुणवत्ता लाना था। ईरानी ने नए एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर को बधाई दी और अब तक कपड़ा मंत्रालय को संभालते आ रहे संतोष गंगवार के प्रयासों की भी सराहना की। गंगवार को वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

ईरानी ने बताया कि संतोष गंगवार टेक्टाइल मिनिस्ट्री के लिए करीब 6000 करोड़ का विशेष पैकेज पीएम मोदी से लेने में सफल रहे।

एक ट्वीट में ईरानी ने कहा है कि पीएम मोदी के विजन का साथ देने के लिए एचआरडी मंत्रालय ने लगातार समर्थन किया है, अब वह कंपड़ा मंत्रालय को चमकार पीएम के विजन में भागीदार बनेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें