फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट हेल्थकार्ड योजना: दिल्ली के हर निवासी को मिलेगी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा, बजट को मिली मंजूरी

Tue, 05 Oct 2021 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मार्ट कार्ड योजना के अंतर्गत लोग दिल्ली के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। इस कार्ड में एक चिप के माध्यम से व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा रिकॉर्ड रखा होगा और लोग जब किसी नए डॉक्टर से स्वास्थ्य सेवाएं लेंगे तो उसे इसके माध्यम से पूरी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्मार्ट हेल्थकार्ड योजना के लिए बजट आवंटन को अपनी मंजूरी दे दी है। मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई शीर्ष बैठक के दौरान इस योजना के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट ने इसके बजट को अपनी स्वीकृति दे दी। स्मार्ट कार्ड योजना के अंतर्गत दिल्ली के सभी नागरिकों का एक कार्ड बनाया जाएगा। इसके माध्यम से वे दिल्ली के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। इस कार्ड में एक चिप के माध्यम से व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा रिकॉर्ड रखा होगा और लोग जब किसी नए डॉक्टर से स्वास्थ्य सेवाएं लेंगे तो उसे इसके माध्यम से पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस योजना को बेहद क्रांतिकारी कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्मार्ट हेल्थकार्ड भी वोटर आईडी कार्ड की तरह एक कार्ड होगा। इसमें इलाज और स्वास्थ्य की पूरी जानकारी सुरक्षित होगी। यह जानकारी क्लाउड पर भी सुरक्षित रखी जाएगी जिससे इसमें रखी सूचना के खोने या करप्ट होने की कोई आशंका नहीं होगी। कार्ड में सुरक्षित रखी गई सूचना का किसी तरह से उपयोग न किया जा सके, इसके लिए इसमें पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। बच्चों के स्मार्ट कार्ड उनके अभिबावकों के कार्ड के आधार पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें