फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण: 'छोटे किसान अहम, कम लागत में लाभ बढ़ाने पर सरकार का जोर'; केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

Tue, 13 Feb 2024 07:05 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्री ने कहा कि दस साल के दौरान फसलों के एमएसपी पर ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी की गई है। दलहन और तिलहन की खरीददारी को भी सरकार ने प्राथमिकता के स्तर पर लिया है। किसानों को इन फसलों पर सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता छोटे किसान रहे हैं। सरकार का पूरा जोर खेती की कम लागत और लाभ ज्यादा की नीति के सहारे दस करोड़ से अधिक छोटे किसानों की जिंदगी संवारने की रही है। आजादी के बाद पहली बार देश के किसानों को लागत के मुकाबले सबसे अधिक लाभ हासिल हुआ है।

विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक 2.80 लाख करोड़ रुपये की सहायता मिली है। छोटे किसानों के लिए बैंकों से आसान ऋण में तीन गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

फसल बीमा योजना का सर्वाधिक लाभ भी इन्हीं छोटे किसानों को मिला है। इस वर्ग के किसानों को 30 हजार करोड़ के प्रीमियम पर 1.5 लाख करोड़ का भुगतान हुआ है। कृषि निर्यात के चार लाख करोड़ तक पहुंच जाने और सस्ती कीमत पर खाद उपलब्ध कराने का जिक्र करते हुए अनुराग ने कहा कि दस साल में निर्यात पर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। सरकार ने 1.75 लाख से अधिक प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


एमएसपी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी
कृषि मंत्री ने कहा कि दस साल के दौरान फसलों के एमएसपी पर ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी की गई है। दलहन और तिलहन की खरीददारी को भी सरकार ने प्राथमिकता के स्तर पर लिया है। किसानों को इन फसलों पर सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें