फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून को लेकर स्काईमेट ने दी बड़ी खुशखबरी, खिल जाएंगे किसानों के चेहरे

Sun, 13 May 2018 02:31 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में अधिकांश बारिश के लिए जिम्मेदार माने जाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार संभावित तारीख से 4 दिन पहले ही भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंच जाएगा। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को दावा किया कि 28 मई को मानसून केरल के जरिए भारत में प्रवेश कर जाएगा। 

विज्ञापन


स्काईमेट की तरफ से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई को मानसून के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने की संभावना है और 24 मई तक श्रीलंका तथा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से पर पहुंचने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 

स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा, मानसून के 28 मई तक केरल पहुंच जाने का अनुमान है। इससे पहले मानसून के केरल में 1 जून तक पहुंचने की संभावना थी। 
विज्ञापन


इस साल स्काईमेट और भारतीय मौसम विभाग, दोनों ने सामान्य मानसूनी बारिश की संभावना जताई थी, जो पिछले कई साल से देश में हो रही कम बारिश को देखते हुए एक खुशी की खबर मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें